पंचांग व राशिफल -02अप्रैल 2020

पंचांग व राशिफल -02अप्रैल 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी 26:41 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 19:20 तक
करण
बालवा कौवाला 15:12 तक 26:41 तक
वार गुरुवार
योग अतिगंदा 15:14 तक
सूर्योदय 06:13
सूर्यास्त 18:35
चन्द्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल दोपहर 13:57 − 15:29
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:49


त्यौहार नवरात्र का नवां दिन – आज के दिन मा भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।राशिफल
मेष (Aries)
समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

वृषभ (Taurus)
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

मिथुन (Gemini)
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

कर्क (Cancer)
अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिकजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

सिंह (Leo)
भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

कन्या (Virgo)
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

तुला (Libra)
स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव हे।

धनु (Sagittarius)
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे।

मकर (Capricorn)
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

कुंभ (Aquarius)
किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश तोर-तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा।

मीन (Pisces)
जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।

Views: 3

Advertisements

Leave a Reply