कोरोना ! प्रदेश में मिले चार और मरीज, पॉजिटिव के आये 42 मामले

लखनऊ(उत्तर प्रदेश), 26 मार्च 2020। प्रदेश में गुरुवार सुबह तक चार नए कोरोना मरीज सामने आये हैं। किंग जार्ज मेडिकल युनिवर्सिटी के प्रवक्ता डा. सुधीर सिंह ने गुरुवार सुबह जारी बुलेटिन में जानकारी दी। केजीएमयू में हुई जांच के बाद नोएडा में भर्ती दो महिला समेत तीन और बागपत में भर्ती एक युवक में संक्रमण की पुष्टि की गई है। इन नये मामलों को मिलाकर प्रदेश में कुल 42 मामले सामने आ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 21 वर्षीय युवती के परिवारजन पॉजिटिव थे। रिपोर्ट में युवती भी पॉजिटिव है, जो नोएडा में ही भर्ती है। ऐसे ही 33 साल की महिला और 39 साल के पुरुष की कोई हिस्ट्री नहीं है और दोनों नोएडा में भर्ती हैं। वहीं दुबई से लौटे 32 साल के युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है, जो कि बागपत में भर्ती है। सभी की चिकित्सा जारी है।

Visits: 106

Leave a Reply