पंचांग व राशिफल – 23 मार्च 2020

पंचांग व राशिफल – 23 मार्च 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी 12:31 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 25:12 तक
वार सोमवार
योग शुभा 13:42 तक
सूर्योदय 06:24
सूर्यास्त 18:30
चन्द्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल सुबह 07:55 − 09:26
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:04 − 12:51

राशिफल
मेष
भाग्य के भरोसे न बैठे कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, संत दर्शन संभव है।

वृषभ
आज का दिन आप के लिए शुभ है। पूराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मिथुन
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव है। आप के अपने आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

कर्क
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें और दूसरों की भी देखा देखि न करें।

सिंह
कई दिनों से रुके कार्यों में गती आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदाई है।

कन्या
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

तुला
मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक
विरोधी सक्रीय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

धनु
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमी-भवन में निवेश कर सकते हैं, यात्रा टालें।

मकर
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुची बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

कुंभ
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ हैं। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।

मीन
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे।

Visits: 90

Leave a Reply