पंचांग व राशिफल – 22 मार्च 2020
पंचांग व राशिफल – 22 मार्च 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी 10:09 तक
नक्षत्र शतभिषा 22:18 तक
वार रविवार
योग साध्य 12:55 तक
सूर्योदय 06:26
सूर्यास्त 18:29
चन्द्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल संध्या 04:59 − 06:29
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:04 − 12:52
राशिफल
मेष
अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग हैं।
वृषभ
कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नती के योग हैं। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें।
मिथुन
किसी पर भी अन्धविश्वास न करें। आप के साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।
कर्क
आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बिमारी में पैसा लगेगा। भूमि -भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।
सिंह
सोचे हुए कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।
कन्या
करियर में उन्नतिपद प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनःर्निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।
तुला
कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।
वृश्चिक
यश कीर्ति में वृद्दि होगी। शत्रु सक्रीय होंगे। सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव हैं। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
धनु
समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भैया के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।
मकर
जीवनसाथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है।
कुंभ
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश बढ़ सकता है।
मीन
समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।
Views: 1









