पंचाग व राशिफल – 19 मार्च 2020

पंचाग व राशिफल – 19 मार्च 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 30:01 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 14:44 तक
वार गुरुवार
योग परिघा 11:33 तक
सूर्योदय 06:29
सूर्यास्त 18:27
चन्द्रमा मकर राशि में
राहुकाल दोपहर 13:58 − 15:28 शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:04 − 12:52


व्रत त्योहार – पापनाशिनी एकादशी
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 19 मार्च दिन गुरुवार को तड़के 04 बजकर 26 मिनट पर हो रहा है, जो 20 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।

राशिफल
मेष
तकनीकी खराबी के कारण आप के कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल-पुथल संभव है।

वृषभ
आप की पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नोकरी में बदलाव होगा।

मिथुन
परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं, वह गलत है।

कर्क
कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार, लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आप का अपना आप को धोखा दे सकता है।

सिंह
तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

कन्या
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

तुला
अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है, समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

वृश्चिक
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

धनु
कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

मकर
आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं, यात्रा के योग हैं। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।

कुंभ
किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

मीन
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply