संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

गाजीपुर,16 मार्च 2020। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है। घटना जिले के नन्दगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव की है।
थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी से मिली जानकारी के अनुसार नैसारे की रहने वाली रिंकू देवी उम्र 24 वर्ष की शादी धरवां के उपेंद्र राम से 5 वर्ष पूर्व हुई थी। रात में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रिंकू की मौत की जानकारी पर उसकी मां उर्मिला देवी व परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुरालियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर दी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया है और मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।घटना को लेकर क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है।

Visits: 27

Leave a Reply