आपदा ! मुख्यमंत्री ने मृत तीन लोगों के परिजनों को सौंपा चार-चार लाख का चेक

जौनपुर,14 मार्च 2020। अपने औचक निरीक्षण में
अचानक जिले के करंजाकला विकासखंड परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से पीड़ित लोगों क ढांढस बधाया। अपने आधे घंटे के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इस आपदा मे मृत तीन लोगों के परिजनों को चार -चार लाख का चेक भी सौंपा। इसके अलावा 51 अन्य पीडित किसानों को भी फसलों की क्षति के एवज में तीन लाख रुपये का चेक देते हुये कहा कि दैवीय आपदा में सरकार पीड़ितों के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य किसानों को एक पखवारे में मुआवजे की धनराशि उनके घरों तक पहुंचा दी जाएगी।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने जिले के सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत वितरण के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी गण युद्ध स्तर पर एक एक खेत का सर्वे कराकर आपदा के नियमों के अंतर्गत पात्र किसानों को राहत देने हेतु आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करें। यह ध्यान रखें कि कोई पात्र वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी स्वयं इसकी मानीटरिंग करें और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रतिदिन मुझे रिपोर्ट तहसीलवार प्रस्तुत करेंगे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply