पंचांग व राशिफल – 07 मार्च 2020

पंचांग व राशिफल – 07 मार्च 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 09:26 तक
नक्षत्र पुष्य 09:00 तक
करण
बालवा कौवाला 09:26 तक 19:59 तक
वार शनिवार
योग अतिगंदा 25:01 तक
सूर्योदय 06:44
सूर्यास्त 18:20
चन्द्रमा सिंह राशि में
राहुकाल सुबह 09:37 − 11:05
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:09 − 12:55

राशिफल
मेष
पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

वृषभ
नये व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

मिथुन
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आपका विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

कर्क
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

सिंह
बीती बातों को भूलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

कन्या
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

तुला
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

वृश्चिक
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

धनु
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराये नहीं। अपने ईष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मकर
नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग है।

कुंभ
नया काम शुरू करने से पहले बड़ों से मार्ग दर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

मीन
आपकी आदतों के कारण आप अपनों से दूरियां बना ली है। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

Views: 101

Leave a Reply