पंचाग व राशिफल – 02 मार्च 2020

पंचाग व राशिफल – 02 मार्च 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि सप्तमी 12:49 तक
नक्षत्र कृत्तिका 08:52 तक
करण वणिजा विष्टि 12:49 तक 25:24 तक
वार सोमवार
योग वैधृति 12:31 तक
सूर्योदय 06:48
सूर्यास्त 18:17
चन्द्रमा वृषभ राशि में
राहुकाल संध्या 08:14 − 09:41
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:10 − 12:56

राशिफल
मेष
आर्थिक मामलों में दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी और आज आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

वृष
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा और थोड़ी से कोशिश से कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है और दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा।

मिथुन
आर्थिक हालत आज आपका साथ नहीं देगें। खर्चों में बढ़ोतरी से परेशान हो सकते हैं। कामकाज में मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है।

कर्क
आय में इजाफा होगा और मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सतर्क रहने से मेहनत का फल मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।

सिंह
कारोबार में आज मुनाफा होगा और नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर के योग हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में आज काफी अच्छा माहौल रहेगा।

कन्या
आज आर्थिक हालत ठीक नहीं रहेंगे, लेकिन सुख-सुविधा के साधनों में इजाफा होगा। कार्यों को सतर्क रहकर करने की जरूरत है, नहीं तो नुकसान होने की संभावना है।

तुला
आज का दिन सतर्क रहने से फायदा होगा। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। कार्यस्थल पर भी विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक
मेहनत करने से हर काम में सफलता मिलेगी। करियर को लेकर दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कामकाज के लिए किए गए प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा।

धनु
स्वास्थ्य को लेकर दिन थोड़ा दिक्कतभरा रह सकता है। प्रेम संबंध के लिए दिन बेहतर है, लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर तनाव होने की संभावना है।

मकर
संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। आर्थिक हालत भी बेहतर रहेंगे, लेकिन खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। लोगों से मिलने -जुलने का अवसर प्राप्त होगा।

कुम्भ
धनलाभ होने की संभावना है। संपत्ति संबंधी मामलों में विशेष लाभ होगा। कारोबार में लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और दोस्तों से मुलाकात होगी।

मीन
आज किसी यात्रा पर जाने की संभावना है और इसके नतीजे भी अच्छे मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध में थोड़ा संभल कर रहें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

Visits: 89

Leave a Reply