अवैध गांजे संग एक गिरफ्तार

गाजीपुर,28 फरवरी 2020। मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र के बालापुर चट्टी के समीप खेतों के रास्ते पैदल झोला लेकर मुहम्मदाबाद आ रहे एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
बताया गया है कि पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी,तभी जानकारी मिली कि बालापुर से एक तस्कर अवैध गांजे के साथ कस्बा मुहम्मदाबाद आ रहा है. यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर यकीन कर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम पैदल ही जब उसी रास्ते पर बढ़ी तो पुलिस को देखकर अचानक से पिछे मुड़कर भागने का प्रयास किया परन्तु चौकन्नी पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी में उसके पास से ग्यारह सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त की पहचान लक्ष्मन राम पुत्र सुखनन्दन राम निवासी ग्राम मूर्तजीपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एमें मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेंज दिया।
गिरफ्तार करने वाले टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव,आरक्षीगण चन्दन पासवान व सूरज कुमार थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर रहे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply