ईंट भट्ठे पर अवैध शराब बनाने में एक धराया

गाजीपुर,25 फरवरी 2020। जनपद में शराबियों एवं शराब बनाने वाले के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जमानिया थाना के उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने हमराहियों के साथ आर0के0आर0 मार्का ईट भट्टे पर छापा मारकर एक अभियुक्त को मय सामान रात में गिरफ्तार कर लिया। अवैध शराब निर्माण में लिप्त अभियुक्त गोपाल राजभर पुत्र लालमोहन निवासी टिकरा थाना गहमर जनपद गाजीपुर के पास से 20 लीटर अपमिश्रित मिश्रित शराब, 5 किग्रा गुड़, 250 ग्राम नौसादर व शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया तथा 1800 लीटर लहन मौके पर नष्ट किया गया। जहरीली शराब बनाने में शामिल दो अभियुक्तगण मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर विधिक कारर्वाई करते हुए जेल भेंज दिया।
फरार अभियुक्तों की पहचान श्याम नारायण राय उर्फ मुन्ना पुत्र शिवपूजन राय निवासी नरिया थाना जमानिया तथा राधेश्याम पुत्र अज्ञात के रुप में हुई।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply