पंचाग व राशिफल – 25 फरवरी 2020

पंचाग व राशिफल – 25 फरवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया 25:41 तक
नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद 19:01 तक
करण बालवा कौवाला 12:27 तक 25:41 तक
वार मंगलवार
योग सिद्ध 12:27 तक
सूर्योदय 06:55
सूर्यास्त 18:13
चन्द्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल दोपहर 15:24 − 16:49
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:11 − 12:57

राशिफल
मेष
आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रतिकूल परिस्थितियों होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके द्वारा बनाई गयी योजना सफल होंगी। साथ ही स्वभाव मे अहंकार की वृद्धि होगी।

वृषभ
आज के दिन मन मे नकारात्मक विचारों की वृद्धि होने के परिणामस्वरूप गलत कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा। परंतु धैर्य से किया गया काम आपको अच्छी सफलता दिला सकता है। आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा।

मिथुन

आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मन में निराशा बनी रहेगी। ध्यान रहे की आज के दिन वाहनो से विशेष सावधानी बरते दुर्घटना की संभावना है।

कर्क
आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आपको सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती हैं।आज आप अपने भाई-बंधुओं से किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव कर सकते हैं।

सिंह
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सभी कार्यो मे सफलता प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे है। परिवार के स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहे। परिवार के किसी सदस्य से आपके मतभेद हो सकते है।

कन्या
आज के दिन आपके द्वारा किया गया कार्य परिवार के मान सम्मान मे वृद्धि करेगा। आपके द्वारा कृत कार्यो ए परिवार मे प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन ईश्वर की आराधना करने से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

तुला
आज आपके स्वभाव में गुस्सा देखने को मिलेगा। किसी परिचित व्यक्ति से लंबे समय के बाद मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज के दिन आपको किसी तरह का उपहार मिल सकता है। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।

वृश्चिक
आज के दिन आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे आज के दिन मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा परंतु शिक्षा के क्षेत्र में आलस्य की भावना बनी रहेगी।

धनु
आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज के दिन नाकारात्मक विचारों से दूर रहें।आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी। यदि कहीं बाहर जाने की सोच रहे है तो आज का दिन बेहतर रहेगा। आलस्य की भावना को अपने अंदर न आने दे।

मकर
आपको किसी से मनमुटाव का सामना करना पड़ेगा। आज के दिन वाहन के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शारीरिक आलस्य और थकावट बनी रहेगी। मन में नकारात्मक विचार बने रहेंगे।

कुंभ
आज परिवार के सदस्यों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।इस समय आपको शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।मन मे नकारात्मक विचारो का उदय हो सकता है। साथ ही शारीरिक थकान बनी रहेगी।

मीन
आज आपको व आपके परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधित किसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आज किसी से मतभेद होने की संभावना है। आज के दिन अपनों से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।

Visits: 76

Leave a Reply