पंचाग व राशिफल – 21 फरवरी 2020

पंचाग व राशिफल – 21 फरवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी 17:21 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 09:05 तक
करण वणिजा विष्टि 17:24 तक 30:11 तक
वार शुक्रवार
योग व्यतिपाता 07:01 तक
सूर्योदय 06:58
सूर्यास्त 18:11
चन्द्रमा मकर राशि में
राहुकाल सुबह 11:10 − 12:34
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:57


पर्व महाशिवरात्रि


राशिफल
मेष
काम को समय पर करें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, जो जल्द पूरा होगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।

वृषभ
किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूंढने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं फिर उसे लागू करें। सफल होंगे।

मिथुन
परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।

कर्क
कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव है। निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं। बेहतर होगा कि समझ से काम लें।

सिंह
व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आपके व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर बाजार में निवेश से बचें। आपका अपना धोका दे सकता है। शिव जी की आरधना से कामना पूर्ण होगी।

कन्या
पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। समय अनुकूल है।

तुला
मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग है। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आपकी निंदा करते थे, आपसे जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फालतू में ज्यदा निरर्थक सोचते हैं।

धनु
दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। नौकरी में तबादले के योग हैं। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आयेगा।

मकर
अपने निजी संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ
अध्ययन में बेहतर सफलता के योग है। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन
राजनैतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे। उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग है। संतान सुख संभव। सुख सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा।

Visits: 75

Leave a Reply