सपा के प्रदर्शन के बाद जागी पुलिस, एक हत्यारोपी गिरफ्तार

गाजीपुर,19 फरवरी 2020। गहमर गांव में पिछले दिनों हुई मारपीट में घायल रमाशंकर यादव की इलाज के दौरान हुई मौत के उपरांत उनके शव के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर तत्काल हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में सपाइयों, पीड़ित परिजनों एवं गहमर गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने, सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि भाजपा राज में गुंडागर्दी चरम पर है। गुंडे माफिया तथा प्रदेश की पुलिस बेलगाम हो चुकी है। अपराधियों पर पुलिस का कोई अंकुश नहीं रह गया है। पुलिस अपराधियों को संरक्षण देने में लगी है।
बताते चलें कि गहमर थाना क्षेत्र के गहमर चकवा में 15 फरवरी को हुई मारपीट में घायल रमाशंकर यादव की मृत्यु हो गई। इससे क्षुब्ध सपा ने प्रदर्शन कर मन की भड़ास निकाली।
हत्यारोपियों की धरपकड़ में लगी पुलिस ने घटना के एक आरोपी मिथलेश सिंह को धरदबोचा। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्र ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply