समाधान दिवस ! डीएम,एसपी ने दिया शीघ्र समाधान के निर्देश

गाजीपुर, 18 फरवरी 2020। जिले का मुख्य तहसील दिवस ( सम्पूर्ण समाधान दिवस) तहसील मुहम्मदाबाद में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में उपस्थित जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य तथा पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह ने उपस्थित शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को ध्यान से सुना और शिकायत पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायत कर्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए, जहां आवश्यक हो वहां अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान करायें। उक्त अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही साथ सभी तहसील स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply