जेल से बाहर निकले सभी सत्याग्रही

गाजीपुर,17फरवरी 2020। पांच रात जेल की कोठरियों में बिताने के बाद अन्ततः सभी दस पदयात्री सत्याग्रहियों को जमानत मिलने के बाद रविवार की देर शाम रिहा कर दिया गया।
बताते चलें कि चौरीचौरा (गोरखपुर)से राजघाट (दिल्ली) के लिए पदयात्रा पर निकले सत्याग्रहियों को गत 11 फरवरी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सत्याग्रहियों की गिरफ्तारी के बाद जिले का सियासी पारा अचानक चढ़ गया।विपक्षी दलों ने प्रदेश सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा और सत्याग्रही पद यात्रियों के गिरफ्तारी को लोकतंत्र के लिए घातक बताया इसके साथ ही यह मामला सदन में भी उठाया गया। शासन और प्रशासन की इस कारर्वाई से क्षुब्ध युवा कांग्रेसी शनिवार को सरजू पांडे पार्क में भूख हड़ताल करने जा पहुंचे। जहां पुलिस ने बलपूर्वक हटाकर दमनात्मक कार्यवाही की थी।
जेल से रिहा सत्याग्रहियों में प्रदीपिका सारश्वत,रविंद्र कुमार रवि, मनीष शर्मा, शेष नरायन ओझा, अतुल यादव, प्रियेश पांडेय, नीरज राय, अनन्‍त शुक्‍ला, राज अभिषेक व मुरारी कुमार शामिल रहे। पदयात्रियों के जेल गेट से बाहर निकलते ही सपा तथा कांग्रेसी जनों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम, मारकंडेय सिंह, अजय श्रीवास्तव, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा और सांसद प्रतिनिधि मन्नू अंसारी समेत काफी संख्या में सपा बसपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिहा होने के बाद सभी पदयात्री गांधी पार्क आमघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

Visits: 48

Leave a Reply