पंचाग व राशिफल – 17 फरवरी 2020

पंचाग व राशिफल – 17 फरवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 14:40 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा 29:09 तक
करण गारा वणिज 14:40 तक 26:33 तक
वार सोमवार
योग व्याघात 09:58 तक
सूर्योदय 07:02
सूर्यास्त 18:08
चन्द्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल संध्या 08:25 − 09:48 शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:57

राशिफल
मेष
स्वास्थ्य में लापरवाही कदापि न बरतें और औषधि और उपचार समय पर लीजिए। मन के कुछ प्रश्न परेशान करेंगे इसलिए धर्म और आध्यात्मिक रुचि जागृत होगी। संतान पक्ष को सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता मन को अशांत रखेगी।

वृषभ
आज का समय सामान्य है आपकी इच्छा शक्ति और संयम की परीक्षा होगी।अनावश्यक चीजें आपको लक्ष्य से भ्रमित कर सकतीं हैं, इसलिए एकाग्रता बनाए रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है संयम से काम लें ठीक रहेगा।

मिथुन
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा विश्वास पात्र लोगों के सहयोग से सारे कार्य बनेंगे। समाज कल्याण की योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। भाग्य साथ देगा धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि रहेगी ।कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क
दिन उत्तम रहेगा, पूर्व के प्रयासों के परिणामस्वरूप धन का लाभ होगा, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शरीर के बाएं भाग में चोट या पुराने दर्द से परेशानी हो सकती है। शत्रु प्रभावित करेंगे सावधान बने रहना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में मतभेद संभव है।

सिंह
दिन उत्तम रहेगा।विद्या, बुद्धि और बल की वृद्धि होगी। जीवनसाथी को बड़ी सफलता प्राप्त होगी। उपहार और आभूषण पर धन व्यय होगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने का योग है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। यात्रा में व्यवधान आएंगे लेकिन पूरी होगी।

कन्या
कुछ विशेष उपलब्धि प्राप्त होने का योग है। लंबी प्रतीक्षा पूरी होगी। संतान पक्ष से निश्चिंतता रहेगी। माता का स्वास्थ्य चिंतनीय रहेगा ध्यान आवश्यक है। नवीन वाहन का सुख प्राप्त होगा ।स्थान परिवर्तन से उत्तम लाभ होगा।

तुला
समय अच्छा है, लेकिन संगतिजन्य दोष और आलस्य के कारण आप स्वयं का नुकसान कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में पिता और समकक्ष व्यक्ति की परामर्श आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है ध्यान रखें। नए व्यापार, उद्योग, वाहन का योग है।

वृश्चिक
आज का समय उपयुक्त है। सावधानी और सोच विचार कर किया गया निवेश आपको सफलता दिलाएगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपका क्रोध आपका सबसे बड़ा शत्रु है इस पर नियंत्रण आवश्यक है।

धनु
आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। शांतिपूर्ण तरीके से विचार कीजिए। खर्च पर नियंत्रण होगा। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी को धन हानि होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु मानसिक चिंता का कारण बनेंगे।

मकर
समय मध्यम है, रक्त विकार संभव है। संपत्ति खरीदने का समय है, सोच विचार कर निर्णय कीजिए। पराक्रम में वृद्धि होगी भाई बहन पर धन व्यय होगा। आंखों से संबंधित विकार संभव है उपचार लीजिए। वादविवाद न्यायालय में जय होगी।

कुंभ
धन का अनावश्यक अपव्यय दुखदायी होगा इसलिए ध्यान रखें। खानपान संयमित रखें खराब विचार आपके व्यवहार को कुंठित कर सकते हैं ध्यान रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा ।आर्थिक विकास होगा, सम्मान में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं।

मीन
आपके प्रयास और परिश्रम को सम्मान मिलेगा। पिछले समय के कुछ विचार आपको प्रभावित करने का प्रयास करेंगे, ऐसे समय में धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि जागृत होगी और यात्रा भी होगी। गुरुजनों के आशीष और पिता के स्नेह से मनोवांछित फल प्राप्त होगा।

Visits: 85

Leave a Reply