पंचाग व राशिफल – 15 फरवरी 2020

पंचाग व राशिफल – 15 फरवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 16:34 तक
नक्षत्र विशाखा 29:05 तक
करण बावा बालवा 16:34 तक 27:50 तक
वार शनिवार
योग वृद्धि 14:05 तक
सूर्योदय 07:03
सूर्यास्त 18:06
चन्द्रमा तुला राशि में
राहुकाल सुबह 09:49 − 11:12
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:57

राशिफल
मेष
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

वृषभ
ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों में गति आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

मिथुन
आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुवा भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कर्क
कानूनी अडचनें आ सकती है। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तैल व्यापारी आज ज्यदा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग है। नया व्यपार शुरू हो पायेगा।

सिंह
जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियों में सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कन्या
चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ का सोचना बंद करें। आपके वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

तुला
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव।

वृश्चिक
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग है।

धनु
किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। आकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

मकर
व्यपारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

कुंभ
धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

Visits: 73

Leave a Reply