अवैध गांजे संग हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गाजीपुर,14 फरवरी 2020। वांछित अपराधियों की धरपकड़ में लगी खानपुर थाना पुलिस ने टाप टेन हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को 1200 ग्राम नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर अपराधी वकील यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी नईकोट थाना खानपुर जनपद गाजीपुर का निवासी है। थाना प्रभारी खानपुर सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शातिर अभियुक्त की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।इसे धमवल महादेव मंदिर के पास तिराहे से कल देर शाम गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर नौ आपराधिक मामले पूर्व से ही दर्ज हैं। पुलिस ने विधिक कारर्वाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेंज दिया।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply