अरविंद केजरीवाल !  16 फरवरी को रामलीला मैदान में लेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली, 12 फरवरी 2020। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में एक बार फिर मिले प्रचंड बहुमत के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आगामी 16 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने के साथ ही वे तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बताते चलें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2015 की ही भांति इस विधानसभा चुनाव में भी जबरदस्त जीत हासिल की है। कल हुई मतगणना में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 सीटों वाली विधानसभा में 62 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। लाख कवायद और रैली, सभा के बावजूद बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी। भाजपा को इस चुनाव में मात्र 8 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का पिछली बार की तरह ही इस बार भी खाता नहीं खुला और उसके करीब 63 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

Visits: 24

Leave a Reply