पंचाग व राशिफल – 13 फरवरी 2020

पंचाग व राशिफल – 13 फरवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 20:51 तक
नक्षत्र हस्त 09:22 तक
करण कौवाला तैतिल 10:12तक 20:51 तक
वार गुरुवार
योग शुला 20:03 तक
सूर्योदय 07:05
सूर्यास्त 18:04
चन्द्रमा तुला राशि में
राहुकाल दोपहर 13:57 − 15:20
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:57

राशिफल
मेष
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य शुभ स्थिति में रहेगा। इन लोगों को वाहन सुख मिल सकता है। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिल सकता है।फायदा होगा। लापरवाही से बचें।

वृष
इस राशि के लिए सूर्य लाभदायक रह सकता है। व्यापार व धन संबंधी कामों में लाभ हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने से लाभ मिलेगा। इन दिनों में जोखिम लेने से बचें।

मिथुन
कुंभ राशि में सूर्य होने से आपको नौकरी में लाभ मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी, लेकिन दूसरों को कम आंकने व नीचा दिखाने और घमंड करने से बचें।

कर्क
आज का दिन लाभदायक नहीं है। परेशान हो सकते हैं और भूमि से संबंधित कामों में हानि हो सकती है। सोच-समझकर काम करें। असफलता मिलने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सिंह
इन लोगों के लिए सूर्य लाभ की स्थिति में रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिल सकता है।परिवार में मान सम्मान मिलेगा। वाहन सुख मिल सकता है।

कन्या
इस राशि के लिए समय शुभ रहने वाला रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। लाभ मिल सकता है, लेकिन व्यर्थ की चिंताओं में न फंसें।

तुला
जमीन से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकता है, धैर्य से काम लें। व्यर्थ खर्चों की वजह से परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक
तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। धन संबंधी कामों में हानि हो सकती है, लापरवाही से बचें। धैर्य बनाए रखें।

धनु
इस राशि के लिए सूर्य सफलता दिलाने वाला रहेगा। व्यापारियों के लिए कोई बड़ा सौदा इस दौरान हो सकता है। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बाधाओं को दूर कर सकता है।

मकर
सूर्य इस राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। अब मकर राशि के लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ
अब 14 मार्च तक सूर्य इसी राशि में रहने वाला है। इस वजह से कुंभ राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। काम ज्यादा करना होगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन काम आएगा। लाभ होगा।

मीन
सूर्य की वह से मीन राशि के लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। मेहनत अधिक करना पड़ेगी। आशा के अनुरूप फल नहीं मिल पाएगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

Visits: 97

Leave a Reply