जनसंघ ! समर्पण दिवस के रुप मे मनीसंस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि

गाजीपुर, 11 फरवरी 2020। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में जनपद के सभी सेक्टरों पर राष्ट्र ऋषि जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 53 वीं पुण्य तिथि जिले में समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन संघर्षों को याद किया।
मनिहारी मंडल के सुरहुरपुर हरिचरन ग्रामसभा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी के पग पग के जीवन से सामाजिक कार्य की प्रबल प्रेरणा का ज्ञानबोध साकार करने की ऊर्जा मिलती है। बचपन में माता पिता,नाना मामा मामी तथा सहोदर भाई तक को सदा के लिए साथ छोड़ देने के बावजूद पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभ मिल सके, इसके लिए सदैव चिंतनशील रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा मुराहू राजभर, सेक्टर संयोजक धन्नजय सिंह, मंडल अध्यक्ष हंसराज राजभर, अमरदेव राजभर, बच्चेलाल पासवान, कैलाश राजभर,निवास दुबे, पुर्व प्रधान मायाशंकर सिंह, अखिलेश सिंह, अशोक गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार सिंह ने किया।

       नगर पालिका परिषद गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के महामनीषी पण्डित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करने के पश्चात कहा कि पंडित जी ने अंत्योदय योजना चलाने का संकल्प व्यक्त किया था। जिसे वर्तमान की सरकार सबका साथ और सबका विकास के मार्ग पर चलते हुए काम कर रही है। पंडित दीनदयाल निर्भिक और कुशल संगठनकर्ता के रूप में हमेशा काम किया जिसके परिणामस्वरूप आज पूरे देश में संगठन काफी मजबूती से उभर कर आया।
  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि पंडित जी महान चिंतक, संगठन कर्ता और समाज सुधारक थे। वे समाजसेवी के साथ साहित्यकार भी थे। उनके बताये मार्ग पर चल कर हम समाज में एकता स्थापित कर सकते हैं। पूर्व भाजयुमो प्रदेश मंत्री योगेश सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय के चिंतक थे। उनका मानना था कि जब तक समाज के सबसे गरीब व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पंडित जी सही मायने में मानवतावादी धर्म के पूजक थे। इससे पूर्व मिश्रबाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। पण्डित जी अमर रहें और जब तक सूरज चांद रहेगा दीनदयाल जी का नाम रहेगा के गगनभेदी नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पुण्यस्मृति को नमन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमरनाथ दुबे, राघवेंद्र सिंह, समरेंद्र सिंह, रासबिहारी राय, भाजपा आईटी विभाग के जिलासंयोजक कार्तिक गुप्ता, सुनील गुप्ता, अजय राय, समरेंद्र सिंह, अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह, सूर्यप्रकाश यादव, हर्षित सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

इसी क्रम में बिरनो मंडल के ग्राम बघोल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस एवं समर्पण दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच संकठा मिश्रा ने अपना विचार रखा। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मन्नु राजभर ने किया । सुनील गुप्ता,सोनू मिश्र, प्रदीप मिश्र, गुड्डू पांडेय, रंजु शर्मा आदि लोग इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित थे ।
भांवरकोल में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पं दीनदयाल जी के विचारों एवं आदर्शों को भारतीय राजनीति के लिए अटल ध्रुव तथा देश की संस्कृति सभ्यता की रक्षा सहित उनके विचारों को अपनाने से यहां के लोगों की भावनाओं में अमीर गरीब का भेद निर्भेद होकर समर्थ होती राष्टीयता को देश की जरूरत बताया। वहीं गाजीपुर सदर पुर्वी के रौजा पर क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद को भारत ही नहीं दुनिया के लिए प्रासंगिक बताया गाजीपुर जिला कार्यालय पर पार्टी के कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, छावनी लाइन सेक्टर में अजीत सिंह,बाराचवर मे श्यामराज तिवारी,मरदह दक्षिणी में राजेश चौहान, पंकज राय,प्रमोद राय, नन्दगंज में महिला मोर्चा अध्यक्ष रूद्रा पांडेय,विनीत शर्मा, के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा

Visits: 28

Leave a Reply