पंचाग व राशिफल – 11 फरवरी 2020

पंचाग व राशिफल – 11 फरवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया 26:54 तक
नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी 14:20 तक
करण वणिजा विष्टि
16:36 तक ,26:54 तक
वार मंगलवार
योग अतिगंदा 07:26 तक
सूर्योदय 07:06
सूर्यास्त 18:03
चन्द्रमा सिंह राशि में
राहुकाल दोपहर 15:19 − 16:41
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56

राशिफल

मेष
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कुछ मामलों में आपको चिंता और तनाव रह सकता है। आज आपका मन काम में बहुत अच्छी तरह लगेगा, इसका काफी लाभ भी आपको मिल सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। माता का सान्निध्य और सहयोग मिलेगा।

वृष
आज आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। कारोबार में भी आपको धन लाभ होगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। भाग्य मजबूत रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। ऑफिस में किसी के साथ अच्छा व्यवहार आपको उन्नति देगा। खास फैसलों में अनुभवी लोगों से सलाह लें। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।

कर्क
आज खर्च अधिक होंगे। भाग्य आंशिक रूप से साथ देगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। काम के सिलसिले में नतीजे आपके लिए अच्छे होंगे। आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें। क्रोध एवं आवेश से बचें। शत्रुओं से सावधान रहें।

सिंह
आज आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये कुछ नए मौके मिल सकते हैं। छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। करियर में उन्नति के कई नए रास्ते खुलेंगे। परिवार वालों के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कन्या
आज आपके लिए समय अनुकूल है। कुछ पुराने मामलों में गति आएगी। पुराने प्रोजेक्ट भी पूरे हो सकते हैं। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला
आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। पुराने पैसे भी वापस मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको अपने जीवन में तरक्की के कुछ मौके मिल सकते हैं। आपके काम को सराहना मिलेगी। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील मिलने की संभावना है।

वृश्चिक
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज किसी दोस्त को अचानक से मिलकर सरप्राइज दे सकते हैं। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज आपके जीवन में प्रेम की बहार आयेगी।

धनु
आज आपको सौभाग्य और सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। व्यवसायियों के लिए समय व्यस्त रहेगा।

मकर
आज नए तरीके से खुद की छवि को बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे। आप अपनी पसंद के नए स्थलों पर यात्रा कर सकते हैं। आपको आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है।

कुंभ
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके लिये धन लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में बोनस मिल सकता है। आज कम खर्च में बढ़िया खरीददारी कर लेंगे। आज उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है।

मीन
आप कई मायनों में अपने आपको भाग्यशाली महसूस करेंगे। लॉटरी या शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं। आज कई लोग निर्णय के मामलों में आप पर निर्भर रह सकते हैं। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में अधिक रहेगा। आपके रिश्ते आपकी कुछ बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

Visits: 88

Leave a Reply