पंचाग व राशिफल – 10 फरवरी 2020

पंचाग व राशिफल – 10 फरवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941 मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा 09:44 तक
नक्षत्र मघा 17:02 तक
करण
कौवाला तैतिल
09:44 तक, 20:01 तक
वार सोमवार
योग शोभना 11:29 तक
सूर्योदय 07:07
सूर्यास्त 18:02
चन्द्रमा सिंह राशि में
राहुकाल सुबह 08:29 − 09:51
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56


राशिफल
मेष
आज आपके प्रयासों से यश में वृद्धि होगी। मित्र मिलन के योग बन रहे हैं। शत्रु परास्त होंगे। घर-में शांति बनाये रखें। व्यवहार में नम्रता बनाए रखें।

वृषभ
आर्थिक निवेश में हानि का भय सताएगा। माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी। आज धनलाभ के योग बनते हैं। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन
आपकी लापरवाही से रोग तथा कष्ट का भय बना रहेगा। बिना सोचे काम करने से हानि की संभावना बनती है। पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं। आज गरीबों को फल दान में दें।

कर्क
आपके कार्यों में आये अवरोध से परेशान होंगे। आज धैर्य ही काम आएगा। आर्थिक निवेश में लाभ की संभावना कम है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। उधार लेन-देन से आज बच कर रहें।

सिंह
आपकी सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। मेहमानों का आगमन संभव है। शुभ रंग पीला।

कन्या
आज समाज में मान तथा यश में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शत्रु भय रहेगा। प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। संतों का आशीर्वाद मिलेगा। शुभ रंग सिलेटी।

तुला
समय की अनुकूलता कार्य सिद्ध करेगी। व्यावसायिक लाभ के योग हैं। निवास स्थान पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा। पुराने रोग उभरने की संभावना है, सतर्क रहें। शुभ रंग गुलाबी।

वृश्चिक
अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। निर्माण कार्य में बाधा के योग बनते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं।

धनु
दिन की सार्थकता को समझें और अपने उदेश्य के प्रति कार्य करें। व्यावसायिक कार्य में लाभ के अवसर बनते हैं। निजी संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है। आप कमजोर दिल के हैं।

मकर
लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। धनलाभ के योग है। आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवहार कुशलता बनने की आवश्यकता है।

कुंभ
आज निजी खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यसिद्धि न होने से चिड़चिड़ापन होगा। निराशा का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें। कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

मीन
आपकी कार्य योजना का विस्तार संभव है। दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। राजनीति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यपारिक शत्रु परास्त होंगे। नए अनुबंधों से कीर्ति बढ़ेगी।

Views: 2

Advertisements

Leave a Reply