सफलता ! असलहे संग हत्यारोपी गिरफ्तार

गाजीपुर, 07 फरवरी 2020। दिलदारनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के हुसैनाबाद कस्बा के चर्चित रुकशाना हत्याकांड के मुख्य आरोपी शातिर अपराधी सोनू खाँ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को मौजा स्टेडियम के पास स्थित बासबारी से बरामद कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त सोनू खाँ उर्फ नौसाद खाँ पुत्र स्व0 इश्तियाक खाँ निवासी ग्राम अखिनी थानानुआंव जिला भभुआ (कैमूर) बिहार का निवासी है।
गिरफ्तार अभियुक्त पर जिले तथा बिहार में दस अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम में दिलदारनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ल,उपनिरीक्षक सत्येन्द्र भाई पटेल तथा आरक्षीगण जितेन्द्र यादव व जैनेन्द्र सिंह राजपूत शामिल रहे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply