पूर्वोत्तर रेलवे! बजट में मिली धनराशि से परियोजनाओं को मिलेगी गति

गोरखपुर 06 फरवरी, 2020 । बजट 2020-21 में पूर्वोत्तर रेलवे पर चल रही परियोजनाओं को गति प्रदान करने के लिये बजट का आवंटन किया गया है।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर पंकज कुमार सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार बजट में आमान परिवर्तन हेतु रू0 220 करोड़,दोहरी लाइन हेतु रू0 1400 करोड़,नई लाइन निर्माण हेतु रू0 240 करोड़ तथा संरक्षा कार्य (आर.ओ.बी./अण्डर ब्रिज कार्य) हेतु रू0 235.72 करोड़,रेलपथ नवीनीकरण के लिए रू0 250 करोड़,यातायात सुविधा हेतु रू0 91.32 करोड़, यात्री सुविधायें हेतु रू0 119 करोड़ तथा कर्मचारी कल्याण हेतु रू0 26.48 करोड़ का आवंटन किया गया है।

  आमान परिवर्तन के क्रम में

1. लखनऊ-पीलीभीत वाया सीतापुर एवं लखीमपुर (262.8 किमी.) – रू0 100 करोड़
2. इन्दारा-दोहरीघाट(34.4 किमी.) – रू0 100करोड़
3. पीलीभीत-शाहजहाँपुर (84.1 किमी.) – रू0 20 करोड़

दोहरीकरण हेतु-
1. औड़िहार-मंडुवाडीह (अंशतः) 38.8 किमी. – रू0 1 करोड़
2. छपरा-बलिया (65 किमी.) – रू0 124 करोड़
3. गाजीपुर सिटी-औड़िहार (40 किमी.) – रू0 43 करोड़
4. बलिया-गाजीपुर सिटी (65.1 किमी.) – रू0 125 करोड़
5. रोजा-सीतापुर कैण्ट-बुढ़वल (180.8 किमी.)- रू0 460 करोड़
6. वाराणसी-माधोसिंह-इलाहाबाद (120.2 किमी.) – रू0 150 करोड़
7. फेफना-इन्दारा, मऊ-शाहगंज (150.28 किमी.) – रू0 50 करोड़
8. डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर छावनी-कुसुम्ही- तीसरी रनिंग लाइन-रू0 126 करोड़ एवं गोरखपुर- नकहा जंगल दूसरी रनिंग लाइन(21.15 किमी.)
9. भटनी-औड़िहार (विद्युतीकरण सहित) 125 किमी. – रू0 50 करोड़
10. बुढ़वल-गोण्डा तीसरी लाइन (61.7 किमी.) – रू0 120 करोड़
11. औड़िहार-जौनपुर (60 किमी.) – रू0 50 करोड़
12. मल्हौर-डालीगंज (विद्युतीकरण सहित) 12.6 किमी – रू0 101 करोड़

तथा नई लाइन निर्माण –
1. ताड़ीघाट-गाजीपुर-मऊ (51 किमी.)- रू0 240 करोड़ की धनराशि का आवंटन होगा। इससे पूर्वोत्तर रेलवे की स्थिति में मजबूती मिलेगी।

Views: 43

Leave a Reply