समाजवादी पार्टी ! जिलाध्यक्ष पद पर रामधारी यादव के नाम पर लगी मुहर

गाजीपुर, 03 फरवरी 2020। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गाजीपुर जिलाध्यक्ष पद पर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए रामधारी यादव का मनोनयन किया है। श्री यादव इससे पूर्व भी एक बार जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।प्रदेश द्वारा इसकी जानकारी मिलते ही रामधारी यादव को बधाइयां मिलने लगी। जिला पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि पार्टी उनके निर्देशन में आगे बढ़ेगी।

Views: 101

Leave a Reply