चोरी की बाइक व असलहे संग हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गाजीपुर, 02 फरवरी 2020। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने शातिर टॉप- टेन हिस्ट्रीशीटर अपराधी को चोरी की बाइक और अवैध देशी तमंचा संग गिरफ्तार किया है।
बताया गया है कि जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस की टीम ने क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग हाटा जाने वाले रोड से बहद ग्राम हाटा से शनिवार की शाम गिरफ्तार किया,जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाहिद उर्फ लड्डन पुत्र हसन रजा निवासी जामा मस्जिद वार्ड न. 23 थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर के रुप में तथा फरार की पहचान बाइक चोरी में शामिल वारिश शाह निवासी ढोडा, मुहम्मदाबाद गाजीपुर के रूप में हुई।
गिरफ्तार शातिर अपराधी के कब्जे से पुलिस ने एक नाजायज देशी तमंचा 315 बोर मय कारतूस व चोरी की एक मोटर साइकिल सुपर स्प्लेंडर बगैर नम्बर की बरामद की। बरामद सुपर स्प्लेंडर का इंजन न0 जेएओ एसइसीएफ 9जे09097 व चेचिस न० एमबीएलजेए 05ईएमएफ 9जे12487 है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध दस अपराधिक मुकदमे विभिन्न पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं। विधिक कारर्वाई करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेंज दिया। अपराधी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक संदीप दूबे व आरक्षीगण सत्येन्द्र कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, दीपक कुमार मिश्रा व प्रशान्त कुमार शामिल रहे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply