पदोन्नति ! वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन तो कई अधिकारियों ने छोड़ा विभाग का साथ


लखनऊ, 01 फरवरी 2020। उत्तर प्रदेश सरकार ने
प्रशासनिक फेर बदल करते हुए पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती देने का निर्णय लिया है। इसके क्रम में कमल सक्सेना,विजय कुमार, बृजराज,चंद्रप्रकाश,
पीवी रमाशास्त्री तथा संदीप सालुंके की महानिदेशक पद पर हुई पदोन्नति की गयी है।


तीन आईएएस,तीन आईपीएस तथा छह पीसीएस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त
1982 बैच आईएएस अविनाश कुमार श्रीवास्तव सचिव केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय, 2003 बैच के यशवंत राव कमीश्नर मुरादाबाद तथा 2008 बैच छोटेलाल पासी विशेष सचिव खाद्य रसद सेवानिवृत्त हुए हैं।
      सेवानिवृत्त आईपीएस में ओपी सिंह पुलिस महानिदेशक, 1986 बैच के आईपीएस महेंद्र सिंह डीजी विशेष जांच तथा 1987 बैच के  आईपीएस भुवेश कुमार सिंह महानिदेशक इंटेलीजेंस हैं।
       पीसीएस अधिकारियों में राजेश कुमार श्रीवास्तव एडीएम वाराणसी,राम विलास प्रथम डिप्टी कलेक्टर, नरेंद्र सिंह-4,गुलाम सरवर,राम विलास यादव तथा राजेश कुमार श्रीवास्तव रिटायर हुए हैं।

Views: 3

Advertisements

Leave a Reply