विस्फोट! पटाखा फैक्ट्री में पांच की मौत

शामली, 31 जनवरी 2020। जिले के कांधला कस्बे में स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन महिलाओं सहित पांच लोग काल के गाल में समा गये।
      बताया गया है कि आज कांधला कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित फरमान फायर वर्क्स नामक पटाखा फैक्टरी में दोपहर समय में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग काम कर रहे थे। दोपहर बाद अज्ञात कारण से बारूद में अचानक आग लग गई और उसने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी में गैस के सिलेंडर भी रखे थे जिनमें एक के बाद एक विस्फोट शुुरु हो गया और फैक्टरी का अधिकतर भवन जमींदोज हो गया। अचानक हुए इस हादसे में फैक्टरी में काम कर रहे कई शवों के टुकड़े आसपास बिखर गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इसके बाद मलवे को हटाने का काम जारी हुआ। आशंका
व्यक्त की जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ भी सकती है।
    रेस्क्यू टीम ने पांच लोगों के शव बरामद किये थे जिनमें तीन महिलायें भी शामिल हैं। डीएम अखिलेश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की मरने वालों में तीन महिलाओं के अलावा फैक्टरी का मालिक इंतजार भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी मालिक के पास पटाखे बनाने और बेचने का लाइसेंस है।

Views: 22

Leave a Reply