हत्या ! बेटे ने वृद्ध पिता को कुल्हाड़ी से काटे

प्रतापगढ़, 30 जनवरी 2020। रानीगंज थानाक्षेत्र के टंडवा गाँव में बेटे ने आज सुबह अपने वृद्ध पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
थाना प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि आरोपी अभय कुमार ने अपनी पत्नी को मार पीट दिया था, जिससे वह नाराज होकर मायके चली गयी। इसको लेकर अभय के पिता रामदास 70वर्ष ने अभय से कहा कि ससुराल जाकर अपनी पत्नी व बच्चों को ले आये। इसी बात को लेकर पिता पुत्र में तूतू मैं मैं भी हुई थी। पुलिस के अनुसार अभय ने सोते समय ही अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसके चलते रामदास की घटनास्थल पर मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि आरोपी अभय के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply