विवेकानंद जयन्ती पर गरीबों और असहायों को वितरित हुआ कम्बल

गाजीपुर, 12 जनवरी 2020। हाई जील इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी के 157 वीं जयन्ती के अवसर पर आज बिरनों क्षेत्र के ग्राम बिहरा में सामाजिक सहृदयता के साथ मानव सेवा भाव से लगभग 160 विधवा, वृद्ध,दिव्यांग तथा गरीब असहाय जनों के सहायतार्थ कम्बल वितरण किया गया। ग्राम प्रधान व भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवधेश राजभर द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रामहित राम ने कहा कि निराश्रित मानवों की सेवा निश्चित रूप से भगवान की सेवा का परम लक्ष्य है। राम अवतार शर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में जहां लोग अपने मां बाप की सेवा से भी परहेज रख रहे हैं वहीं समाज के कुछ ऐसे लोग हैं जो निष्ठा भावना के साथ समाज सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर चल रहे हैं। शशिकांत शर्मा ने कहा कि समाज में त्याग की भावना के साथ काम करने वाले लोगों के बदौलत ही भारतीय सभ्यता,संस्कृति पुष्पित पल्लवित हो रही है।
फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि समाज के प्रति फाउंडेशन ने एक प्रेरणा का कार्य किया है।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंचदेव आनंद तथा अमृता अनमोल के द्वारा भाव विभोर करने वाली प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। आगंतुक जनों के प्रति कार्यक्रम आयोजक फाउंडेशन के सीईओ डा. सुरेन्द्र शर्मा तथा डा. ओमप्रकाश राजभर सदस्य आईएनओ भारत सरकार ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर हरेन्द्र विश्वकर्मा, कन्हैयालाल शर्मा,रामकरन यादव,बृजभुषण पांडेय, शिवम् शर्मा, रमेश सिंह,रंजू शर्मा,प्यारे लाल शर्मा, चंदन शर्मा, राजकमल बिंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा तथा संचालन ओमप्रकाश राय ने किया।

Visits: 41

Leave a Reply