पंचांग व राशिफल – 12 जनवरी 2020

पंचांग व राशिफल – 12 जनवरी 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष कृष्ण
तिथि द्वितिया 20:10 तक
नक्षत्र पुष्य 11:45 तक
करण तैतिल
गारा 09:27 तक
वार रविवार
योग विष्कंभ 10:44 तक
सूर्योदय 07:18
सूर्यास्त 17:38
चन्द्रमा कर्क राशि में
राहुकाल शाम 16:21 − 17:381
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:08 − 12:49

राशिफल
मेष
किसी भी कार्य को आत्मविश्वास से करने में संदेह उत्पन्न होने की संभावना बन सकती हैं। मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थिति में देखने को मिल सकती हैं। जिसके कारण कामकाज में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना बन सकती हैं।

वृषभ
किसी भी कार्य को करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। धन अचल संपत्ति प्राप्ति में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना बन रही है तथा आपके सगे संबंधियों से संबंध खराब हो सकते हैं। अपने ही आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन
अपने कामकाज को बेहतर दिशा देने का प्रयास करें। यदि आप नौकरी करते हैं यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से सावधान रहें, आवश्यकता से ज्यादा निवेश करने का मन ना बनाएँ अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कर्क
माता-पिता से अच्छे संबंध से सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य से संबंधित सावधानी रखें। शत्रु पक्ष तनाव उत्पन्न करेगा। अनावश्यक विवाद में पढ़ने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।

सिंह
जीवनसाथी के साथ संबंध खराब होने की संभावना बन रही है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्यों को करने से अभी परहेज ही करें। अपने हित और अहित के बारे में सोच-समझकर ही किसी भी कार्य को करें अन्यथा परेशानियां बढ़ने से आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन सकती हैं।

कन्या
स्वयं के निर्णय से कार्य को करने की कोशिश करें तो बेहतर रहेगा,क्योंकि इसमें आपको कामयाबी अच्छी मिल सकेगी। आपकी बुद्धि और वाणी प्रखर है। आप एक अच्छे प्रवक्ता होते हैं। आपकी पकड़ समाज में बहुत अच्छी है।

तुला
किसी अचल संपत्ति प्राप्ति का प्रयास सफल हो सकता है। यदि आप भूमि वाहन इत्यादि के दृष्टि से प्रयासरत हैं तो वह भी सफल होने की संभावना बन रही है। आप अपने कार्य व्यवसाय से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे।

वृश्चिक
शत्रु पक्ष सामान्य स्थिति में रहेगा। अतः किसी तरह की कोई विवाद इत्यादि है। तो उसे दूर करने का प्रयास किया जा सकता है। बाहर की यात्रा इत्यादि से सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। इस समय आपका भाग्य अच्छा साथ देगा।

धनु
आप अपने कार्य व्यवसाय से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। शत्रु पक्ष सामान्य स्थिति में रहेगा। किसी तरह की कोई विवाद हो तो उसे दूर करने का प्रयास करें। सकता है। बाहर की यात्रा इत्यादि से सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है।

मकर
कोई विवाद है तो उसे दूर करने का प्रयास करें। यात्रा से सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। काम से संबंधित बाहर की यात्रा करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। उससे आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त हो सकती है।

कुंभ
शारीरिक आलस्य से मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। कार्य व्यवसाय से अच्छी उन्नति होगी क्योंकि आपका प्रयास आपको कामयाबी दिलाएगा। यदि आप किसी पद प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं तो उसके सफल होने की संभावना बन रही है।

मीन
धन लाभ के भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास से किया गया कार्य सफल होगा। अपने कार्य के प्रति जागरूक रहें और अपने आप पर भरोसा रखते हुए अपने कार्य को सुचारु ढंग से करें। आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी।

Visits: 54

Leave a Reply