होटल के कमरे में मृत मिले कृषि वैज्ञानिक

बांदा (उत्तर प्रदेश), 10 जनवरी 2020। शहर के
होटल एस.एस. रेजीडेंसी में आज अपने कमरे में ठहरे कृषि वैज्ञानिक डा.आर.बी.राय मृत अवस्था में पाये गये।
अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि मूलतः बरेली के रहने वाले ‘कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर.बी. राय बांदा शहर के होटल एस.एस. रेजीडेंसी के कमरे संख्या-207 में आज सुबह मृत पाए गए। वे यहां बुंदेलखंड़ विकास बोर्ड द्वारा आज से राष्ट्रीय स्तर की आयोजित दो द्विवसीय कार्यशाला में शामिल होने आये थे।’ उनके कमरे से शराब की कुछ खाली बोतलें और दो गिलास पाए गए हैं, होटल के कमरे को पुलिस ने सील कर दिया गया है।’
बताते चलें कि ‘मृत वैज्ञानिक अंडमान निकोबार द्वीप समूह की एनिमल हसबैंडरी एंड वेटनरी ऑफ रिसर्च इंस्टीट्यू में निदेशक रह चुके हैं।’ जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. प्रदीप कुमार ने बताया कि ‘पुलिस यहां वैज्ञानिक को मृत अवस्था में लायी थी। सम्भवतः उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से उच्च रक्तचाप के कारण हुई होगी। वास्तविक स्थिति का पता शव के पोस्टमॉर्टम के उपरांत ही होगा।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply