पंचांग व राशिफल – 10 जनवरी 2020

पंचांग व राशिफल – 10 जनवरी 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष शुक्ल
तिथि पूर्णिमा 24:48 तक
नक्षत्र आर्द्रा 14:43 तक
करण विष्टि
बावा 13:43 तक
24:48 तक
वार शुक्रवार
योग इंद्र 16:34 तक
सूर्योदय 07:19
सूर्यास्त 17:37
चन्द्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल सुबह 11:11 − 12:28
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:07 − 12:49

चन्द्र ग्रहण आज रात 10 बजकर 37 मिनट से आरम्भ होकर 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा,अर्थात इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 06 मिनट होगी। यह चंद्रग्रहण भारत सहित यूरोप, अफ्रीक, एशिया और आस्ट्रेलिया में दिलायी देगा।

राशिफल
मेष
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। भय व चिंता हावी रहेंगे। संत दर्शन मिलेगा।

वृषभ
परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। भवन-भूमि में निवेश से लाभ होगा।

मिथुन
आप जो भी बोलें सोच समझ कर बोलें। किस के सामने क्या और कैसे बोलना है, इसे सीखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी।

कर्क
अपने चातुर्य से अपने काम बना लेंगे। किसी व्यक्ति विशेष पर आकर्षित होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भय व चिंता हावी रहेंगे। फालतू खर्च होगा। पारिवारिक कलह से बचें। जोखिम न लें, हानि संभव है।

सिंह
अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप जिस काम को जितनी जल्दी शुरू करना चाहते है, उतना ही विलंब होगा। आर्थिक कष्ट सताएंगे। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

कन्या
आपकी कार्यशैली में बदलाव जरूरी है। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया वाहन सुख सम्भव। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

तुला
विदेश यात्रा सफल रहेगी। नेत्र सम्बंधित पीड़ा रह सकती है। राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है। धर्म में रुचि रहेगी। वैवाहिक बाधा दूर होगी। नौकरी में तबादला हो सकता है।

वृश्चिक
संकुचित विचार धारा आपको पीछे धकेल रही है। अपनी मानसिकता बदलें। जमानत के कार्य न करें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित होंगे।

धनु
परिवार में विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर
उम्र के साथ सेहत कमजोर हो रही है। आप व्यर्थ की चिंता छोड़ें और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

कुंभ
समय का इंतजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।

मीन
आज का दिन किसी से अपनी मन की बात कहने का है। व्यापार में नई ऊर्जा के साथ काम करें। माता-पिता से अनबन होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। नया वाहन मिलेगा। यात्रा निरस्त होगी।

Visits: 130

Leave a Reply