दुस्साहस ! बाइकर्स हमलावरों ने पूर्व डीआईजी के चचेरे भाई और डॉक्टर को मारी गोली

अम्बेडकर नगर, 10 सितंबर 2019। जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हौसलाबुलन्द असलहाधारी बाइक सवार हमलावरों ने आज सुबह पूर्व डीआईजी के चचेरे भाई सहित एक चिकित्सक को गोली मार दी। गम्भीर रूप से घायलों का इलाज आजमगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है। . बताया गया है कि थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के चोरमरा कमालपुर निवासी पूर्व डीआईजी जयप्रकाश सिंह के चचेरे भाई रविन्द्र प्रताप सिंह मंगलवार पुत्र रामजस सिंह उत्तर प्रदेश पूर्वी बड़ौदा ग्रामीण बैंक की दुल्हूपुर शाखा में कैशियर हैं। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे वे अपने घर के दरवाजे के सामने खड़े थे। उसी दौरान पल्सर पर सवार दो युवक आये और उनसे बात करने के बाद उनमें से एक युवक ने उनके सिर में गोली मार भाग निकले। इसके बाद वही युवक पदुमपुर कस्बे के चौक में पहुंचे। वहां प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक वीके यादव के पिता डॉ लक्ष्मीकांत यादव अपना निजी क्लिनिक है। वे अपने क्लिनिक की सफाई करने के बाद बाहर ही खड़े थे। दोनों बदमाशों ने डॉ लक्ष्मीकांत यादव को लक्ष्य कर फायर किया पर फायर मिस हो गया। यह देखकर डाक्टर क्लिनिक के अंदर भागे, तभी हमलावर अंदर घुस कर उन्हें दूसरी गोली मारी जो उनके पीठ में लगी। इसके बाद बदमाश राजेसुल्तानपुर की ओर फरार हो गए। दोनों जगहों पर हुई गोलीबारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल
रविन्द्र प्रताप सिंह को परिजन इलाज के लिए आजमगढ़ ले गए। घायल डॉक्टर लक्ष्मीकांत यादव को परिजन सीएचसी जहांगीरगंज ले गए जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जहां पर इलाज जारी है। गम्भीर रूप से घायल दोनों लोगों का इलाज मेंदाता अस्पताल में जारी है।
अलसुबह अचानक हुए इस गोलीकांड से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्र,अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र, सीओ आलापुर अमर बहादुर सहित राजेसुल्तानपुर एवं जहांगीरगंज पुलिस पहुंच आवश्यक कार्यवाही में जूट गयी।गई। घटना की जानकारी प्राप्त करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना में शामिल बदमाश शीघ्र ही गिरफ्त में होंगे।


Views: 10


Leave a Reply