कुम्भ नगरी ! वर्चस्व को लेकर फायरिंग, गनर घायल

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश),17 जून 2019। झूंसी थाना क्षेत्र का छतनाग रोड आज अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंज उठा। अचानक हुई गोलीबारी से लोग सकते में आ गये और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जनचर्चा रही कि बहादुरपुर के वर्तमान ब्लाक प्रमुख अरुणेंद्र यादव और उनके गनर ने अशोक यादव की गाड़ी पर,उस समय अंधाधुंध फायरिंग की,जब वे शहर से लौट रहे थे। बताया गया कि
सपा नेता अशोक यादव ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहे थे और फिर अपने भाई को लड़ाना चाह रहे थे। गोलीबारी में अशोक यादव का प्राइवेट गनर जवाहरलाल घायल हो गया,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जूटी हुई है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply