पंचांग व राशिफल – 14 जुन 2019

पंचांग
तिथि – द्वादशी – 15:31:35 तक
नक्षत्र – स्वाति – 10:17:05 तक
करण – बालव – 15:31:35 तक, कौलव – 27:00:07 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – शिव – 23:22:35 तक
वार – शुक्रवार
माह – ज्येष्ठ

सूर्योदय – 05:22:47
सूर्यास्त – 19:19:50
चंद्रोदय – 16:25:00

राहु काल – 10:36:40 से 12:21:18 तक

अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – 11:53:24 से 12:49:13 तक

आज का चौघड़िया
चर – 05:27 से 07:11
लाभ – 07:11 से 08:54
अमृत – 08:54 से 10:38
शुभ – 12:21 से 14:05
चर – 17:32 से 19:16

राशिफल
मेष
अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।

वृषभ
अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग है। व्यवसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन
कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।

कर्क
अपने वाक् चतुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

सिंह
अपनीं आदत सुधारें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या
व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृ्द्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला
किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक
क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जायेंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

धनु
कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानिकर रहेगी।

मकर
संतान के किये कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा।आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुंभ
साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

मीन
सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। ज़िद न करें, परिजनों की बात मानें लाभ होगा। घर की साफ़ सफ़ाई करने में समय बितेगा। अकारण घर का वातावरण ख़राब न करें।

Visits: 112

Leave a Reply