भाजपा ! संसदीय कार्यसमिति गठित

नई दिल्ली, 12 जुन 2019। संसदीय सत्र आरम्भ होने से पूर्व भाजपा ने अपनी संसदीय कार्यसमिति का गठन किया है। राज्यसभा में थावरचंद गहलोत को सदन का नेता बनाया है। पूर्व में यह पद वित्त मंत्री अरुण जेटली का रहा था। उच्च सदन में पार्टी के संसदीय दल के उप नेता रेल मंत्री पीयूष गोयल होंगे,जबकि लोकसभा में पार्टी के उप नेता राजनाथ सिंह होंगे। सदन के नेता प्रधानमंत्री होते हैं।
इसी क्रम में सरकार के चीफ विप प्रहलाद जोशी को बनाया गया है। लोकसभा में पार्टी के चीफ विप की जिम्मेदारी डॉ. संजय जायसवाल तथा डिप्टी चीफ विप अर्जुन राम मेघवाल को बनाया गया है। राज्यसभा में यह जिम्मेदारी नारायण लाल पंचारिया की होगी तो वहीं डिप्टी चीफ विप की जिम्मेदारी वी. मुरलीधरण को दी गई है। पार्टी के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी गोपाल शेट्टी निभायेंगे।

Visits: 66

Leave a Reply