बार काउंसिल ! प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

आगरा, 12 जुन 2019। उत्तर प्रदेश के आगरा में स्वागत समारोह के दौरान दिनदहाड़े यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव 38 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। . उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव दो दिन पहले ही बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गई थीं। आज उनके स्वागत समारोह के बाद दीवानी कचहरी में आरोपी वकील मनीष शर्मा ने उन्हें गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। आरोपी मनीष शर्मा को घायलावस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह घटना थाना न्यू आगरा इलाके के न्यायालय परिसर में हुई, जिसके चलते वहां अफरातफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
आगरा के एडीजी अजय आनंद ने बताया कि आरोपी मनीष ने बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश को तीन गोलियां मारी, जो कि उनके सिर और पेट में लगी। दरवेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी सिर में गोली मार ली। आरोपी को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply