पद्म पुरस्कार ! खेल प्रतिभाओं का राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली, 16 मार्च 2019। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंग ने विशिष्ठ कार्यों हेतु अनेकों प्रतिभाओं को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पद्म पुरस्कार के लिए 112 लोगों का चयन किया गया था, जिसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर हुई थी।
राष्ट्रपति ने आज पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर तीरंदाजी के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए बोम्बायला देवी लैशराम सहित भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
बताते चलें कि छेत्री ने हाल ही में अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी को सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में पीछे छोड़ा था। छेत्री ने तीन नेहरू कप, एएफसी चैलेंज कप और दो सैफ चैंपियनशिप अब तक जीते हैं।

इसके पूर्व राष्ट्रपति ने 11 मार्च को एक पद्म विभूषण, आठ पद्म और 46 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किये थे।
राष्ट्रपति ने लोकगायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक नंबी नारायण तथा एमडीएच कंपनी के सीईओ महाशय धर्मपाल गुलाटी को व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म भूषण तथा माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति कोविंद ने बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी को तथा कला-संगीत-तबला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए स्वप्न चौधरी व सार्वजनिक मामलों में अहम योगदान देने के लिए एचएस फुल्का, बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह सहित ओडिशा के कटक की मलिन बस्तियों के बच्चों के लिए स्कूल चलाते वाले डी प्रकाश राव को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

समारोह का विशेष क्षण वह रहा जब पद्म पुरस्कार लेने वृक्ष माता पहुंची। प्रोटोकॉल तोड़ वृक्ष माता ने राष्ट्रपति कोविंद को आशीर्वाद दिया। बताते चलें कि कर्नाटक में आठ हजार से अधिक पौधे लगाने के लिए वृक्ष माता’ की उपाधि से विभूषित 107 वर्षीया सालूमरदा थीमक्का को अन्य विजेताओं के साथ आज पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Views: 25

Leave a Reply