मीटू कैम्पेन !न्यायालय में शुरु हुई कार्यवाही,31 अक्टुबर को दर्ज होगा पूर्व विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर का बयान

नई दिल्ली, 18 अक्टुबर 2018। मीटू कैंपेन के जरिए महिला पत्रकारों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद एम.जे. अकबर ने कल विदेश राज्य मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया था।
मीटू के तहत इस मामले की सुनवाई आज पटियाला हाउस कोर्ट में स्पेशल जज समर विशाल के न्यायालय में आरम्भ हुई।
ज्ञातव्य है कि अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है, जिसपर आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई।

न्यायालय में सुनवाई के दौरान एमजे अकबर का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ एडवोकेट गीता लूथरा ने कहा कि प्रिया रमानी के ट्वीट और रिट्वीट से एमजे अकबर की प्रतिष्ठा को दाग लगा है, जिसके चलते उन्हें सरकार से त्यागपत्र देना पड़ा है। एडवोकेट गीता लूथरा ने कहा कि यह प्रकरण लगभग 20-30 वर्ष पुराना है।इसके कारण उनके मुवक्किल एमजे अकबर की छवि पर दाग लगा है। वह लंबे समय से पत्रकार रहे हैं और राज्यसभा सांसद हैं। इसी न्यायालय में एमजे अकबर का 31 अक्टूबर को बयान होगा।
उल्लेखनीय है कि पहले यह सुनवाई 16 अक्टुबर को होनी थी, लेकिन न्यायालय ने इसे दो दिन के लिए टाल दिया था।

Views: 70

Leave a Reply