निधन ! नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का 93 वर्ष की अवस्था में आज निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज दिल्ली के साकेत में मैक्स अस्पताल में अपरान्ह दो बजकर मचास मिनट पर शरीर त्याग दिया। उल्लेखनीय है कि उनको पांच मास पूर्व ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नारायण दत्त तिवारी का जन्म 18 अक्टूबर 1925 को नैनीताल जिले के बलूती गांव में हुआ था। आज उनके 93वें जन्मदिन पर निधन हुआ है।

ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके दिग्गज नेता एनजी तिवारी ने तीन बार मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी जिसमें उन्होंने पहली बार यूपी के सीएम के रुप में1976-77 तक कांग्रेस सरकार की सत्ता संभाली। इसके बाद उन्होंने 1984-85 और 1988-89 में भी सत्ता संभाली थी। उनकी मृत्य पर राजनीतिज्ञों ने शोक व्यक्त किया है।

Views: 220

Leave a Reply