सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला करने वाला आतंकी मौत के मुंह में समाया

बारामूला(उत्तर प्रदेश),18 अकटूबर 2018। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिला में पुलिस बल पर ग्रेनेड से हमला कर तीन पुलिसकर्मियों को घायल करने वाले आतंकी शौकत अहमद भट को आज सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिला में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। उसके हमले में पुलिस उपाधीक्षक जफर मेहदी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
बताया गया कि पट्टन में हुए ग्रेनेड हमले में वांछित शौकत अहमद भट तहरीक उल मुजाहिदीन का आतंकी था जिसने अपने साथी संग पुलिस दल पर ग्रेनेड से हमला किया था। सुरक्षा बलों ने भट के शव से हथियार और गोलियां बरामद की है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को पट्टन में पुलिस बल पर ग्रेनेड फेंकने के बाद भट भाग निकला था, जबकि उसके साथी दूसरे आतंकवादी पुलवामा के तराल निवासी फैजान मजीद भट को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया था।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply