मीटू कैंपेन ! केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली,17 अक्टूबर 2018 । मीटू कैंपेन के जरिए महिला पत्रकार प्रिया रमानी के यौन उत्पीड़न के आरोप का दंश झेल रहे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने आरोप को सिरे से खारिज करते हुए आज नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी ने ट्वीट कर कहा है कि मेरे आरोप सही साबित हुए है और मुझे न्यायालय से न्याय की उम्मीद है। उधर, इस्तीफे के बाद एम जे अकबर ने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से आरोप का सामना करने के लिए सरकार से इस्तीफा दिया है। आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि इसके विरुद्ध मैं कानूनी लड़ाई लड़ता रहूंगा ।उन्होंने उक्त महिला पर मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि मीटू कैम्पेन के जरिए केन्द्रीय मंत्री पर उस समय आरोप लगाया गया जब वे विदेश में थे।वहां से वापस आते ही उन्होंने इसे गलत बताते हुए कानूनी कार्यवाही की बात कही थी।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply