असलहे के बल पर बैंक से लूटे 45 लाख……

राउरकेला (ओडिशा),19 जून 2018। इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थानीय शाखा में मंगलवार सुबह पहुंचे सात हथियारबंद लूटेरों ने 45 लाख रुपये लूट लिए। बैंक में पहुंचे लूटेरों ने पूरे बैंक को अपने कब्‍जे में ले लूट की वारदात को अंजाम भाग निकले। जानकारी के अनुसार इंडियन ओवरसीज बैंक की राउरकेला शाखा में मंगलवार को रोज की भांति लेनदेन चल रहा था। उसी समय सात लोग बैंक में पहुंचे। कुछ देर बैंक की हलचल देखने के बाद उन्‍होंने बंदूक की नोक पर पूरे बैंक को अपने कब्‍जे में ले लिया और असलहों के बल पर बैंक में रखे 45 लाख रुपये लूट कर चम्पत हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस लोगों के बताए हुलिए के आधार पर लुटेरों को भी तलाश कर रही है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply