भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय मंत्री का हुआ स्वागत
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विजय यादव के रविवार को जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। कटघरा से शादियाबाद थाना चौराहा और मनिहारी क्षेत्र तक कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। समाजसेवी कोमल यादव और रियाज अहमद प्रधान के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर नए दायित्व के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विजय यादव ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “संगठन में मिला हर पद सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी का एक माध्यम है। कार्यकर्ताओं का यही प्यार, विश्वास और सहयोग मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” संगठन की सर्वोपरिता पर बल देते हुए जनसेवा और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
Views: 22









