हिन्दुस्तान ओलंपियाड में अव्वल रहे सत्यम वर्मा
गाजीपुर। हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल भीमापार के कक्षा छह के छात्र सत्यम वर्मा ने जिले में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित समारोह में विद्यालय के प्रबंधक विनय कुमार यादव ने छात्र के लिए ₹3100 का चेक सत्यम वर्मा के पिता वीरेंद्र पटेल को सौंपा। उन्होंने मेधावी छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की और बच्चों को इस तरह की परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर शिक्षक भूपेन्द्र सिंह, आस्था मौर्या, छाया गुप्ता, सुदीप्ती, प्रीति गौड़, पूजा, राकेश यादव सहित समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
Views: 0









