अवैध शराब सहित अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जमानियां थाना पुलिस टीम द्वारा 84 बीयर, 12 अग्रेजी शराब रायल स्टग व दो आइकोनिक व्हाइट व 05 आफिसर च्वाइस तथा 01 बैग से 11 अंग्रेजी शराब रायल स्टग के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम को यह सफलता बुधवार को चेकिंग संदिग्ध वाहन, व्यक्ति के दौरान रात्रि में क्षेत्र के दरौली स्टेशन के पास से मिली। उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन मय टीम थाना जमानिया ने अवैध शराब संग अभियुक्त विकास कुमार पुत्र कृष्णा सेठ निवासी देवसैरा थाना कोचस जनपद रोहतास बिहार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद की और गिरफ्तारी के आधार पर थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।।
Views: 0









