वांछित अपराधी तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार

गाजीपुर। सादात थाना के मखदुमपुर चौकी पुलिस ने शुक्रवार को एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर उससे एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा चोरी के 4600 रुपये बरामद किए हैं।


     थानाध्यक्ष सादात धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि मखदुमपुर नहर पुलिया के समीप चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वीरू उर्फ सहादुर कुमार  (35 वर्ष) पुत्र सुरेश राम निवासी पटखौली, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। मखदुमपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पुनीत कुमार एवं उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह की पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं। सादात, मेहनाजपुर, सैदपुर एवं केराकत थानों में उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Views: 34


Leave a Reply